
चिरमिरी। एमसीबी जिले के कोयला चल नगरी चिरमिरी में इन दिनों पुलिस विभाग की मुस्तैदी को देख अवैध कारोबारियों की जहां नींद उड़ी हुई है वही वाहन चलन में सुरक्षा को लेकर नाबालिक युवाओं के साथ उनके अभिभावकों पर कार्यवाई को देख पुरे जिले में सडक़ दुर्घटना पर जैसे विराम सा लगा हुआ दिखाई दे रहा है । इस तारतम्य मे चिरमिरी थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में संचालित नशे के कारोबार एवं अवैध धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर अंकुश लगाये जाने निर्देशित पर भी एक अच्छी कार्यवाई देखने को मिल रही है । जिसके परिपालन में थाना चिरमिरी के अपराध 240/25 धारा 22 (सी), 29 एनडीपीएस. एक्ट में दिनांक 07. 10.2025 को मुखबीर सूचना पर हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी में रेड कार्यवाही कर आरोपी.. 1. शेख अल्ताफ पिता साहब सलाम उम्र 22 वर्ष निवासी हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी तथा.. 2. किशन रजक पिता स्व. तेज राम रजक निवासी हीरागीर दफाई हल्दीबाड़ी के कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजे. 09 नग, इस्पास्मोनिल टेबलेट 10 नग, फेनिरामाईन इंजे. 10 नग, लाइजेसिक ब्रफेन इंजे. 12 नग, एविल 17 नग कुल 15700 रुपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। प्रकरण में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा एण्ड-टू-एण्ड के तहत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया कर नशीली दवाओं के मुख्य सप्लायर का पता तलास कर मुखबीर सूचना पर प्रकरण के आरोपी शिव शंकर पिता रामचरण राजवाड़े उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सलबा’ मेको रजवारीपारा थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया को 22.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया है तथा नशीली दवाओं के सप्लायर आरोपी शुभम यादव पिता राम समुझ यादव जाति अहीर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चनवारीड़ाड़ गौटियापारा मनेन्द्रगढ़ थाना मनेन्द्रगढ़ को ग्राम तिलौली कुवारंपुर से 04.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह, सउनि. नईम खान प्रधान प्र.आर. 33 धीरेन्द्र सिंह आरक्षक विजय विश्वकर्मा सैनिक प्रमोद साहू की सराहनीय भूमिका रही ।


























