जांजगीर-चांपा। बगैर दस्तावेज के 102 फर्जी सिम जारी करने के मामले में दो आरोपियों को सायबर सेल व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जियो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर भी शामिल है। मामला सिटी कोतवाली का है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में जिले में फर्जी तरीके से मोबाईल नम्बर जारी करने वाले मोबाइल दुकान के संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश मिलने पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस एवं साईबर सेल जांजगीर-चांपा द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत फन मोबाइल नैला जांजगीर के द्वारा कुल 56 फर्जी सिम दुकान संचालक किशोर राम वानी निवासी जांजगीर, रेखा मोबाइल ब्लॉक कोलोनी जांजगीर के संचालक अंकिता गुप्ता उम्र 30 साल पता कृषि आफिस के पीछे ब्लॉक कालोनी जांजगीर वार्ड न. 20 थाना जांजगीर द्वारा 19 फर्जी सिम एवं मोबाईल दुकान गोनिक्स मोबाइल रिंग रोड जांजगीर के संचालक निखिल देवांगन उम्र 31 वर्ष पता रानी पारा वार्ड नं. 13 जांजगीर थाना जांजगीर 27 फर्जी सिम इस प्रकार कुल 102 सिम ग्राहकों के जानकारी के बगैर तैयार करना पाए जाने से कार्यवाही करते हुए 2 मार्च को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण के फरार आरोपी ओंकार धीवर उम्र 20 वर्ष निवासी बनारी वार्ड क्र 20 थाना. जांजगीर, सौरभ पालीवाल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्र 17 विवेकानंद मार्ग जांजगीर थाना जांजगीर, जिओ कंपनी का डिस्टीब्यूटर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही निरीक्षक प्रवीण दिवेद्वी, उनि सत्यम चौहान सायबर सेल प्रभारी उनि पारस पटेल, सउनि विवेक सिंह, राम प्रसाद बघेल, प्र. आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चन्द्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कश्यप, विरेन्द्र भैना सहित स्टाफ का योगदान रहा।