दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े दो ट्रक, हादसे में 2 की मौत

लोनी, 1६ मार्च ।
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे गढ़ी कटैया अंडर पास के निकट सोमवार अल सुबह दो ट्रक आपस में भिड़ गए। घटना में दो लोगों की मौत तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लोनी में भर्ती कराया है।
जहां घायलों का उपचार जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोमवार अल सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे गढ़ी कटैया अंडर पास के निकट सीमेंट से लदा ट्रक राम पार्क की तरफ क्रास करने के दौरान दिल्ली खजूरी की तरफ से आ रहे ईंट उतार कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय लोनी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जावेद(23) निवासी पावी सादिकपुर व लोकेश (38) निवासी गंगावली बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देख , चिकित्सक ने अन्य घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसीपी ने बताया कि दोनों ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में ले मामले की जांच में जुटी है।

RO No. 13467/11