
औरंगाबाद, 0७ अप्रैल ।
देव थाना क्षेत्र के राजा कुरका गांव में रविवार को एक युवक को बहाने से घर बुलाकर उसका गुप्तांग काट दिया, वहीं उसके साथी को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया। घटना के पीछे युवक द्वारा एक ग्रामीण की साली के साथ की गई अश्लील हरकत का प्रतिशोध बताया जा रहा है। घटना के बाद युवक के घरवाले आरोपित को सबक सिखाने उसके घर पहुंचे तो उसने मारपीट कर दो लोगों को जख्मी कर दिया और भाग निकला। इधर, गुप्तांग कटने से जख्मी विनय राम के 17 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और चाकू के वार से घायल विनोद राम के 20 वर्षीय पुत्र जीवित कुमार को स्थानीय चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है।इस मामले में नीतीश के पक्ष से गांव के महादेव चौधरी, अरविंद चौधरी, प्रमोद चौधरी, कमलेश चौधरी, सुदामा चौधरी, नगीना देवी, सरस्वती कुमारी, पिंकी कुमारी समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी कर जांच की जा रही है। आरोपित घर छोडक़र भाग निकले हैं।्र बताया गया कि कमलेश चौधरी की साली दो माह से उसके घर में रह रही है। एक सप्ताह पहले गांव का नीतीश कुमार और जीवित कुमार कमलेश के घर में घुस गए और उसकी साली के साथ अश्लील हरकत की थी। साली ने अपने बहनोई से इसकी शिकायत की तो उसने योजनाबद्ध तरीके से वाहन बुक कराने के नाम पर नीतीश को रविवार को अपने घर बुलाया।नीतीश अपने दोस्त जीवित के साथ पहुंचा तो कमलेश व अन्य ने मिलकर घर को अंदर से बंद कर दिया और नीतीश का गुप्तांग काट दिया, वहीं जीवित को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर नीतीश के स्वजन कमलेश के घर पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चंदन राम और रामजन्म राम घायल हो गए।























