
कोरबा। ऊर्जा नगर गेवरा स्थित बड़े शिव मंदिर में संचालन समिति द्वारा श्री रुद्रचंडी महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य यज्ञाचार्य पं. शिवपूजन महाराज, वाराणसी के दक्षिणामूर्ति मठ होंगे।
मंदिर के संचालन समिति के द्वारा इस धार्मिक महायज्ञ आयोजन का शानदार 20 वा वर्ष है और इसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का शुभारंभ 18 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा जिसमें पुण्याहवाचन, कलश पूजन, वेदी स्थापन, अरणि मंथन द्वारा हवन प्रारंभ, रुद्राभिषेक, भंडारा सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 27 फरवरी को आयोजन समिति के द्वारा महा भंडारा का आयोजन नगर वासियों के लिए किया गया है । जिसमें बड़ी संख्या में कोयलांचल क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तजन सम्मिलित होते हैं। संचालन समिति के प्रमुख भानु प्रताप सिंह,मानसिंह बमबम ने होने वाले धार्मिक आयोजन में भक्तों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।



















