
जांजगीर-चांपा। सूर्य आराधना का पर्व छठ पूजा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर लछनपुर केराझरिया स्थित भोजपुरी समाज के भवन में समाज के लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में पूजा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में भोजपुरी समाज के संस्थापक जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह एवं अध्यक्ष सुशील सिंह ने बताया कि लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी घूमधाम से मनाई जाएगी। इस वर्ष छठ महापर्व नहाए खाए 5 नवंबर से आरम्भ होगा। पर्व के दूसरे दिन 6 नवंबर को खरना तथा तीसरे दिन 7 नवंबर को संध्या अघ्र्य और 8 नवंबर को प्रात: भगवान भास्कर के उदय होने पर उन्हें श्रद्धा भाव से अघ्र्य देने के बाद समापन होगा। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कार्यकम के सफल आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां बांटी गई। वहीं छठ घाट पर साफ-सफाई, रंग रोगन व आकर्षक लाइट लगाने व सभी को प्रसाद वितरण करने विचार-विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारतीय राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में
विशेषकर इस त्योहार को मनाया जाता है। चार दिनों की छठ पूजा का त्योहार दीपावली के बाद शुरु द शुरु होता है। । छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होती है और सप्तमी को अरुण वेला में इस व्रत का समापन होता है। बैठक में भोजपुरी समाज के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, अध्यक्ष सुशील सिंह, एसपी सिंह, जयशंकर तिवारी, हंसराज सिंह, विनोद सिंह, रविंद्र सिंह, रंजय सिंह, विक्कू सिंह, हरेंद्र सिंह, सिद्धांत सिंह, सभा शंकर पांडे, घनश्याम पांडेय, दूधनाथ सिंह, सुधीश तिवारी, कैलाश पांडे, बीके दास, एसके सिंह, बीपी सिंह, शिव शंकर झा, सुमित सिंह, अरुण सिंह, ओम सिंह, निशांत सिंह, पवन सिंह, बजरंग ओझा, सियाराम सिंह, योगेंद्र सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
























