24 जिलों में रक्तदान का संदेश देकर लौटे युवक

कोरबा। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक करने की मंशा से कोरबा जिले के दो युवा सायकल यात्रा के माध्यम से प्रदेश के 24 जिलों का भ्रमण कर कोरबा वापस लौट आए है। दोनों युवाओं ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को बताया,कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिसके माध्यम से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोरबा वापसी होने पर दोनों युवाओं का फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। युवाओं ने बताया,कि सायकल यात्रा के जरिए उन्होंने करीब ढाई लाख लोगों को पॉम्पलेट के जरिए रक्तदान के प्रति जागरुक किया।

RO No. 13467/10