246 स्वयंसेवकों ने भागीदारी की शारीरिक प्रतियोगिता में

कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वार कोरबा नगर स्तर पर द्वितीय शारीरिक प्रतियोगिता का आयोजन आज डॉ. राजेन्द्र नगर दशहरा मैदान में किया गया। सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे तक हुए इस कार्यक्रम में 22 शाखाओं से कुल 246 स्वयंसेवकों की भागीदारी हुई।
शारीरिक प्रतियोगिता अंतर्गत यह आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें अलग-अजग शाखा के स्वयंसेकों ने प्रशिक्षण के आधार पर पदविन्यास, दंड युद्ध और निरूद्ध का प्रदर्शन किया। उन्होंने इसमें अपना कौशल और अनुशासन के साथ समयबद्धता भी प्रदर्शित की। इसके माध्यम से साहस और पराक्रम के गुणों का विकास करने पर जोर दिया। सभी प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए आंतरिक व्यवस्था की गई। अलग-अलग चरण में अंकों की व्यवस्था की गई और इसके निर्धारण से श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले 3 समूह को पुरस्कृत किया गया। नगर शारीरिक प्रमुख शत्रुहन प्रसाद ने बताया कि शताब्दी वर्ष में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जिला से लेकर नगर स्तर पर की जा रही है। इन सभी के साथ बेहतर उद्येश्य को शामिल किया गया है। स्वयंसेवकों की अभिरूचि और कौशल उन्नयन को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रम करने का नियम है। हमारी कोशिश है कि इस निरंतर को बनाया रखा जाएगा। अंतिम चरण में भारत माता की वंदना के साथ समापन हुआ। आज के आयोजन में मुख्य रूप से विभाग संघचालक सत्येन्द्र नाथ दुबे, विभाग कार्यवाह रामविलास पाल, उपनगर संघचालक अमृतलाल बत्रा, आशीश श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह प्रोफेसर मृगेश यादव, भोजराम देवांगन और स्वयं सेवक उपस्थित थे।

RO No. 13467/11