27 घंटे में मुठभेड़ और आरोपी के पैर में लगी गोली किशोरी को बंधक बनाकर किया था मुंह

कालालालगंज- प्रतापगढ़, 0८ अक्टूबर ।
खेत में बकरी चराने गई किशोरी के साथ हैवानियत करने वाले को पुलिस ने सबक सिखा दिया। घटना के करीब 27 घंटे के अंदर ही पुलिस से सोमवार शाम लगभग छह बजे मुठभेड़ होने पर आरोपित अनिल भूंज के पैर में गोली लगी और वह पकड़ लिया गया।
लीलापुर के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर घर से निकली थी। वह काफी देर नहीं लौटी तो दोपहर करीब तीन बजे किशोरी का भतीजा खेत की तरफ गया। बाजरे के खेत में किशोरी को लहूलुहान देख चीख पड़ा। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। पिता के अनुसार, उसकी बेटी अर्ध बेहोशी की दशा में पड़ी थी। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे थे। गंभीर हालत में स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज में किशोरी का इलाज चल रहा है। इधर, घटना को लेकर एसपी डॉ. अनिल कुमार रात में ही मौके पर पहुंचे। गांव में घूमे, घटना वाले खेत में गए। इसके पहले एएसपी पश्चिमी संजय राय व एसओ नरेंद्र सिंह्र पहुंचे थे। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर अनिल भूंज पुत्र कैलाश देवली बहेलियन का पुरवा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, मारपीट, एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की शाम को कमौरा स्थित जंगल के पास उससे मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा करते हुए पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनिल के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले जाया गया। वहां एसपी ने आरोपित से पूछताछ की। इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया। लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा गया है। उसका इलाज चल रहा है। लडक़ी ही हालत में सुधार आ रहा है।

RO No. 13467/11