म्यूल अकाउंट के जरिए 31 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। म्यूल एकाउंट के माध्यम से 31 लाख से अधिक की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला शिवरीनारायण थाना का है।
जांजगीर पुलिस को साईबर अपराध समन्वय केन्द्र के समन्वस पोर्टल के माध्यम से म्युल अकाउंट कि शिकायत प्राप्त हुआ है जिसमें एक्सिस बैंक शिवरीनारायण खाता धारक के द्वारा कुल स्थानांतरित रकम 31 लाख 49 हजार 312 रुपए का लेने देन हुआ है। बैंक खाता धारक के द्वारा अपने बैंक खाते का उपयोग कर उपयोग ऑन लाईन ठगी के रकम प्राप्त करने प्रयोग करने व अवैध लाभ अर्जित करने के लिये उपयोग में लिया जाना तथा उपरोक्त खाता धारक द्वारा यह जानते हुये कि उक्त रकम छल से प्राप्त की गई रकम है तथा खाता में साईबर फ्राड का पैसा एक से अधिक बार जमा हुआ है जो उक्त खाता धारक के द्वारा साईबर फ्राड कर अवैध रकम अर्जित करना पाये जाने से खाता धारक के विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में दौरान विवेचना खाता धारक के संबंध में जानकारी लेने पर उक्त खाता वंश आरोपियों के नाम से होना पाए जाने से आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जो दोनों के द्वारा अपने अपने मेमौरेण्डम में बताया कि उनके द्वारा कमिशन प्राप्त करने प्रलोभन पर अपने अपने नाम से एक्किस बैंक में खाता खुलवाये तथा आरोपियों का लाभ कमाने के लिये म्युल अकाउंट संचालित करना व अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नरेंद्र शुक्ला आरक्षक राजेश कौशिक, अर्जुन यादव का योगदान रहा।

RO No. 13467/11