3.33 अरब राम नाम लेखन, घरों तक पहुच रही पुस्तिकाएं

कोरबा। कोरबा जिले में राम नाम लेखन महायज्ञ पर काम चल रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में एक्टिव स्वयंसेवकों के समूह इस काम में लगे हुए हैं। 3 लाख लोगों तक इस काम को पहुंचने का लक्ष्य और इसके जरिए कोरबा जिले में तीन अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन के संकल्प की पूर्ति की जाएगी।
जानकारी दी गई है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के द्वितीय प्रतिष्ठा वर्षगांठ के उपलक्ष में इस परियोजना को हाथ में लिया गया है। जन भागीदारी से इसे पूरा किया जाना। हिंदू समाज को जोडऩे के साथ उनकी सक्रिय सहभागिता इसमें सुनिश्चित करने पर भी पूरा फोकस है। जिले की संरचना के हिसाब से तीन नगर, पांच उपनगर, 6 खंड, 74 मंडल और उनके अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हाकित बस्तियो को केन्द्र मानकर इस कार्य को क्रियान्वित किया जा रहा है। वर्तमान में राम नाम लेखन वाली पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। निर्धारित किए गए सोपान के अंतर्गत एक निश्चित अवधि में लेखन शुरू किया जाएगा और इनके संग्रहण के पश्चात अगली प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी।
अयोध्या में प्रतिष्ठा वर्षगांठ से पूर्व युवाओं का विशाल समूह इन पुस्तिकाओं को लेकर अयोध्या रवाना होगा। बताया गया कि इस तरह का या पहला अभियान होगा, जिसके साथ कोरबा का नाम जुडऩे जा रहा है।

RO No. 13467/10