बस-ट्रक की टक्कर, बच्ची समेत 3 की मौत, 11 से अधिक लोग घायल

कैमूर। बिहार में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नशेज के समीप रविवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस एक होटल पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। यहां से करीब तीन किलोमीटर आगे बढ़ते ही सामने से आ रहा ट्रक अचानक डिवाइडर पार कर बस की लेन में घुस गया और तेज रफ्तार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

RO No. 13467/11