
उधगमंडलम। बिथरकाड वन रेंज में कोलापल्ली के पास कुरिंजी नगर में बुधवार तडक़े 30 फीट गहरे कुएं में गिरी तीन साल की मादा हाथी की बछड़ी को वन कर्मचारियों की टीम सहित 70 सदस्यीय टीम ने बचाया। आठ घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर जिला वन अधिकारी वेंकटेश प्रभु के अनुसार, हाथी सुबह करीब तीन बजे संकरे कुएं में गिर गया।यह घटना गुडलूर के पास कोलापल्ली में तडक़े हुई जब हाथियों के झुंड का एक बच्चा 30 फुट गहरे कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि, हाथी को सुरक्षित स्थान पर चढ़ाने के लिए कुएं के पास रास्ता बनाने के वास्ते दो खुदाई मशीनों को तैनात किया गया था। बचाए जाने के बाद हाथी का बच्चा जंगल में चला गया। एक अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी हाथी के बच्चे की निगरानी कर रहे है।
























