
पंतोरा। बाजार सेड निर्माण में जमकर धांधली की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चबूतरा पहले से बना हुआ था, उसी में बीम डालकर चबूतरे को बना दिया गया है। इसमें कम लागत आने के बाद भी पूरा फंड खर्च दिखाकर निकाल लिया गया है।
ग्राम पंचायत पंतोरा में डीएमएफ फंड के 30 लाख से पुराने चबूतरे में ही बाजार शेड का निर्माण कार्य 3 महीने पहले पूरा कराया गया है और 3 महीने बाद ही शेड के चबूतरे की सूरत बिगडऩे लगी है। इंजीनियर ने इसका मूल्यांकन सत्यापन भी करा दिया है और शेड निर्माण कार्य का पूर्ण रूप से राशि का आहरण भी हो चुका है। मूल्यांकन करने आए इंजीनियर से एक शेड निर्माण कार्य में टीन कितने पैसे का लगा है, एक शेड में लोहा कितना लगा है। शेड के चबूतरा निर्माण में कितना खर्च आया है। पूछने पर जवाब नहीं दिया, उल्टे गड़बड़ी छिपाने के िलए मेजरमेंट का बहाना बनाने लगे। इंजीनियर ने बताया कि बाजार शेड निर्माण के कार्यों में 30 लाख का मूल्यांकन सत्यापन किया गया है लेकिन जानकारों का मानना है कि इसमें 18 से 20 लाख रुपए के करीब खर्च हुए हैं।