
कोरबा। साक्षी सेवा समिति द्वारा 10 सितंबर को घंटाघर सियान सदन में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि राजकिशोर प्रसाद महापौर नगर पालिक निगम कोरबा रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि आर के डहरिया , डाईट प्राचार्य रामहरि सराफ, अनिता ओहरी, मंजू तिवारी, श्रीमती विनीता दास, धरम लहरे राज्यपाल पुरस्कृत रहेंगे। प्रांताध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या खुराना ने कहा कि शिक्षा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लगभग 30 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023 से नवाजा जाएगा। साथ ही पहली बार कृपाराम निराला स्मृति सम्मान 2023 कक्षा 12 वीं के बच्चों को प्रदान किया जायेगा। राधेश्याम तिवारी स्मृति सम्मान 2023 कक्षा 10 वीं के बच्चों को प्रदान किया जायेगा। समाज में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को श्रीमती तिहारिन बाई निराला स्मृति सम्मान 2023 प्रदान किया जायेगा। संस्था की संस्थापक ने शिक्षकों एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।