होटलों से सप्ताहभर में 30 सिलेंडर जब्त, चौपाटी के ठेले बंद

जांजगीर। अमेरिका और इजराइल के ईरान से युद्ध के तनाव के कारण एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। शहर के चौपाटी क्षेत्र में कई ठेले घरेलू सिलेंडर से चलते थे, जिन पर अब रोक लग गई है।
कार्रवाई के बाद कई ठेले बंद हो गए हैं। खाद्य विभाग की टीम ने पामगढ़, शिवरीनारायण और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से घरेलू सिलेंडर उपयोग करने वाले होटलों और ढाबों में जांच की। टीम ने करीब 11 सिलेंडर जब्त किए। यह पहली बार है कि एक सप्ताह में 30 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जांच में शेरगढ़ फैमिली रेस्टोरेंट और ढाबा से 3 घरेलू गैस सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर और गैस पाइप जब्त किए गए। एलके होटल, मेउभाटा से 2 घरेलू सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप जब्त किया गया। बाबा कैफे एंड पराठा हाउस से 2 घरेलू सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप और दो मुंह वाला चूल्हा जब्त किया गया। ब्रदर्स कैफे एंड फैमिली रेस्टोरेंट से 2 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। भैया जी रेस्टोरेंट से 2 भरे घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।बुकिंग के नियम बदले गए 6 मार्च को घरेलू एलपीजी बुकिंग के लिए लॉक-इन पीरियड 21 दिन किया गया। 9 मार्च को मांग बढऩे पर शहरों में लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया। 12 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का गैप 45 दिन कर दिया गया।

RO No. 13467/11