31 हाथियों का दल पहुंचा बासीन में, फसलों को किया नुकसान

47 हाथी अभी भी घुम रहे केंदई रेंज में
कोरबा। जिले के वन मंडल कोरबा एवं कटघोरा में हाथियों का आंतक कायम है। जहां कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 47 हाथी, पोड़ीखुर्द जंगल में डेरा जमाये हुए है। वहीं धरमजयगढ़ क्षेत्र से पहुंचे 31 हाथियों का दल कुदमुरा से आगे बढक़र पसरखेत रेंज पहुंच गये और रेंज अंतर्गत बासिन गांव के जंगल में डेरा डाल दिया। हाथियों के इस दल ने यहां पहुंचने से पहले रास्ते में आधा दर्जन ग्रामीणों की फसल को बूरी तरह रौंद दिया। जबकि कटघोरा के पोड़ीखुर्द जंगल में मौजूद हाथियों ने बीती रात खेतों में पहुंचकर 12 से अधिक ग्रामीणों की फसल को मटियामेट कर दिया है, जिससे संबंधित ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र में हाथियों के लगातार उत्पात जारी रहने तथा ग्रामीणों की मेहनतों पर पानी फेरने से उनमें काफी आक्रोश है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन अमला हाथियों की लगातार निगरानी में जुटा हुआ है तथा उत्पात को रोकने हर संभव प्रयास भी कर रहा है। बावजूद इसके हाथी खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंच दे रहे है। हाथियों के उत्पात को रोकने शीघ्र ही और उपाये किये जायेंगे।

RO No. 13467/11