प्रतिभा सम्मान योजना की जिला स्तरीय परीक्षा में शामिल हुए 357 विद्यार्थी

कोरबा। प्रतिभा सम्मान योजना की जिला स्तरीय परीक्षा आज ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित एसएडीए शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन पीएसवाय एजुकेशन एण्ड रिसर्ज काउंसिल इंडिया की ओर से किया गया। इसे पीएसवाय नेशनल प्रिलिम्स एक्जामिनेशन 2025 का नाम दिया गया। विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के 357 विद्यार्थी में शामिल हुए।
कक्षा तीन से 12वीं तक के पांच स्टैंडर्ड के अंतर्गत कुल पांच समूह बनाए गए जिसमें यह छात्र शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था को शिक्षा विभाग ने अनुमति दी। कोरबा जिले के लिए एकमात्र केंद्र नियत किया गया जहां पर आज सुबह परीक्षा हुई इसके लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित हुआ। बच्चों को इस अवधि में 100 प्रश्नों को हल करना था। कक्षाओं के स्टैंडर्ड के हिसाब से प्रश्नों का सेटअप दिया गया। इसके आधार पर विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान का आकलन करना और उन्हें आगे बढांना था।
परीक्षा बेहतर माहौल में संपन्न कराई गई। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने बताया कि जिला स्तर की इस परीक्षा से चयनित छात्रों को आगे संभाग और राज्य स्तर की परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आयोजक संस्था ने हर स्तर के लिए प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने का प्रावधान भी किया है।

RO No. 13467/10