जांजगीर। इसी क्रम में कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री आकाश छिकारा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा हेलमेट जनजागरूकता बाईक रैली के साथ 36 वॉ राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2025 का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से किया गया था। बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को दोपहया वाहन चालने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया था। सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष माह जनवरी में सडक़ सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद, वाहन चालकों में सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सडक़ दुर्घटनाओं को कम करना है। सडक़ सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस जिले के विभिन्न स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग/ राजकीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कई तरह की गतिविधियों और आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया जायेगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य सडक़ दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।