विभाग को 40 हजार 600 हेक्टेयर में खेती का मिला है लक्ष्य
कोरबा । इस बार अब तक रबी फसल का लक्ष्य का लगभग 94.6 फीसदी बोआई का काम पूरा हो गया है। अब विभाग के समक्ष 40 हजार 600 हेक्टेयर में फसल लगाने का लक्ष्य था। इसमें से 38 हजार 402 हेक्टेयर में फसल की बोआई हो चुकी है। अब 5.4 फीसदी बोआई का काम बचा हुआ है। इसे भी विभाग की ओर से जल्द पूरा करने की बात कही जा रही है। हालांकि इसमें से कई ऐसे फसल हैं, जो लक्ष्य से अधिक हो चुके हैं, लेकिन कई लक्ष्य से काफी पीछे हैं। आने वाले दिनों में किसान रबी फसल को लेकर बोआई का कार्य लगभग पूरा कर लेंगे। जिलें में रबी फसल के लिए खेती का कार्य शुरू हो गया है। कृषि विभाग को 40 हजार 600 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य मिला है। किसानों ने 38 हजार 402 हेक्टेयर में फसल लगाने का काम पूरा कर लिया है। इसमें अनाज, दलहन, तिलहन और सब्जी सहित अन्य फसल को शामिल किया गया है। किसानों ने इस बार रबी सीजन में सबसे अधिक तोरिया और कुसुम की खेती क्रमश: 3330 और 2760 हेक्टेयर में की है, जो अभी तक निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा है। किसानों ने अनाज के अंतर्गत गेंहू, मक्का, धान औ रागी की खेती की है। दलहन फसल चना, मटर, मसूर, मूंग, उड़द, तिवड़ा व बटूरा के फसल लगाया गया है। इसके अलावा तिलहन में सरसों, तोरिया, मूंगफली, अलसी, कुसुम, सूर्यमुखी और सब्जी की खेती की लगभग 40 हजार 600 हेक्टेयर में खेती किया जाना था। लेकिन अभी तक 38 हजार 402 हेक्टेयर क्षेत्रों में फसल लगाई जा सकी है। दो हजार 198 हेक्टेयर में फसल लगाना अब भी शेष है। विभाग ने पिछले साल लगाए गए ग्रीष्म धान की अपेक्षा इस साल लक्ष्य को 16 हेक्टेयर रकबा कम कर दिया है। किसानों ने पिछले साल 436 हेक्टेयर में धान के फसल लगाई थी। इस बार विभाग ने 420 हेक्टेयर में धान की बोआई का लक्ष्य रखा है। बताया जा रहा है कि मौसम फसल के अनुकूल है। इससे किसानों ने इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद जताई है। जिले में इस बार रबी फसल के लिए 40 हजार 600 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य रखा है। यह पिछले साल लगाए गए फसल की अपेक्षा 333 हेक्टेयर अधिक है, लेकिन ग्रीष्मकालीन धान की खेती के हेक्टेयर को पिछले साल की पूर्ति की अपेक्षा कम कर दिया है। 16 हेक्टयर में धान की फसल के रकबे को घटा दिया है। कृषि विभाग का दावा है इस सीजन में लक्ष्य का लगभग 94 फीसदी बुआई पूरी हो गई।