
जांजगीर चांपा। नगर पालिका परिषद के जांजगीर नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने पालिका के अपने 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर होटल नवरंग में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जहां उन्होंने अपने चार वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी पार्षदों का एवं एल्डरमेन के सराहनी योगदान होने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि हमारी कोशिश रही है कि शहर के सभी वार्डों में जरूरत के हिसाब से सारे कार्य किए जाएं ताकि आम जनों को वार्डों में व्याप्त समस्याओं से निजात मिल सके। इसलिए हमने गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए विकास कार्यों को आबाद गति से पूर्ण करने का कार्य किया है। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने कहा कि हमारी कोशिश केवल एक कार्यों में नहीं है बल्कि सीसी रोड निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, विद्युत पोल एवं एलइडी लाइट की स्थापना, सभी उद्यानों में उन्नयन कार्य एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण के साथ-साथ शिक्षा के लिए आवश्यक अतिरिक्त कक्षा का भी निर्माण हमने किया है।भगवान दास गढ़वाल ने कहा कि शहर के लोगों को अब अति शीघ्र नए एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय का भवन मिलने वाला है जिसे चार करोड रुपए में निर्माण किया जा रहा है। शहर में कचहरी चौक से नेताजी चौक तक डिवाइडर का कार्य एवं कचहरी चौक से बीडीएम उद्यान तक का सड़क चौड़ीकरण का कार्य जिला मुख्यालय के हिसाब से एक चुनौती पूर्ण कार्य रहा है जिसे हमने प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर पूरा करने का प्रयास किया है जो अति शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में एक सुंदर अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना की जा रही है जिसे पुराने संसद भवन के ढांचे की तरह बनाया जा रहा है यह शहर के लिए एक अनोखा कार्य होगा। भगवान दास गड़ेवाल ने कहा कि पिछले कांग्रेस शासन काल में प्रदेश सरकार द्वारा एवं हमारे वरिष्ठ नेता डॉक्टर चरणदास महंत जी के सहयोग से जिन जिन कार्यों के लिए राशी की मांग की गई है उन कार्यों की स्वीकृति के लिए हमारे नेता द्वारा उसे उपलब्ध कराया गया है। उन्हीं राशी में शहर का कायाकल्प किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए भगवान दास ने कहा कि पत्रकारों द्वारा जो समाचार नगर पालिका के संबंध में लगाए गए वह हमारे लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करते रहा है इसके लिए आप सभी को धन्यवाद। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश पैगवार, कांग्रेस नेता प्रवीण पाण्डेय,पार्षद विवेक सिंह सिसोदिया, रामविलास राठौर, रामकुमार यादव,पार्षद भगवनतीन बाई,रफीक सिद्दीकी सहित अन्य पार्षद उपस्थित है






























