
शाहजहांपुर। बीसलपुर बेबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली डिपो की बस ने बुधवार सुबह अर्टिगा कार में टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन घायल हो गए। बस सुबह करीब साढ़े सात बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रही थी। अल्हागंज में सुगसुगी पुलिया के पास हादसा हो गया। सुबह से छाई धुंध को हादसे की वजह माना जा रहा है। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि कार आगरा की है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।



















