कोरबा। शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा में तीन अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 40 लाख से होगा। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष चंद्रलोक सिंह एवं समिति के सभी सदस्यों ने इसका भूमिपूजन किया। प्राचार्य भी यहां मौजूद थे।
बताया गया कि अतिरिक् त कक्ष कॉलेज के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी होने से वर्तमान में उपलब्ध संसाधन नाकाफी साबित हो रहे हैं। नए निर्माण से सुविधा होगी। भवन निर्माण के संबंध में अध्यक्ष के द्वारा महाविद्यालय के प्रोफेसर से चर्चा की गई। आगे जो भी विकास कार्य के लिए चर्चा की गई और उसको पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बेहतर सुविधा महाविद्यालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। चंद्रलोक सिंह ने बताया कि विद्यार्थी हित में कुछ और भी काम किए जाने हैं। इसके लिए जिला प्रशासन से चर्चा की गई है। जल्द ही इस दिशा में कार्यवाही होगी। भूमि पूजन में डॉ. एस के गोभिल , सुशील कुमार गुप्ता , संदीप शुक्ला, के. एस. कंवर, डॉ. आर बी शर्मा मैडम, के. आर. टंडन , सांसद प्रतिनिधि रवि सोनी, पार्षद राकेश वर्मा, जनभागीदारी समिति सदस्य विवेक रजवाड़े, राम यादव, युराज चंद्रा, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।