वित्तीय गड़बड़ी उजागर होने पर 5 कर्मी सेवा से मुक्त

जांजगीर। पामगढ़ स्थित विदेशी मदिरा दुकान में 3 लाख 51 हजार 510 रुपए की वित्तीय गड़बड़ी सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने दुकान में कार्यरत पांच प्लेसमेंट कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। लेकिन मामला तब गर्मा गया जब एक बर्खास्त कर्मचारी ने विभागीय अफसर पर ही अवैध शराब आपूर्ति कराने के आरोप लगा दिए और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत कलेक्टर से कर दी।अब विभाग खुद कटघरे में है और तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले की जांच की बात कह रहा है। पामगढ़ विदेशी मदिरा दुकान में लगभग 3.51 लाख की गड़बड़ी सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने दुकान में कार्यरत पांच प्लेसमेंट कर्मचारी मुख्य विक्रेता हरिराम कश्यप, विक्रयकर्ता विकास कश्यप, शंकर गिरी, रोशन कर्रे और मल्टीपरपज़ कर्मचारी दिनेश कुमार सिद्धार्थ-को बर्खास्त कर दिया है। विभाग का कहना है कि जांच उपरांत उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा। बर्खास्त होने के बाद के बाद कर्मचारियों ने कलेक्टर में शिकायत की थी की।
संबंधित राशि उन्होंने विभागीय निर्देशों पर शराब आपूर्ति के दौरान खर्च की थी और इसकी पूरी रकम कार्यालय में जमा भी कर दी थी। कर्मियों का आरोप है कि आबकारी कार्यालय में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी के मौखिक निर्देश पर यह आपूर्ति कराई जाती थी और उनके पास इसका मोबाइल में पूरा सबूत मौजूद है मामले में आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त नीलिमा दीघस्कर ने कहा जांच में वित्तीय अनियमित मिलने पर पांचो कर्मियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई इस कार्रवाई के बाद पांचो ने मिलकर राशि विभाग में जमा भी कर दी है अब चूंकि कार्रवाई हो चुकी है, इसके बाद उन्होंने अपने बचाव के लिए कलेक्टर में शिकायत कर दी है जांच के लिए टीम बना दी गई है।

RO No. 13467/11