टिफिन बम के साथ बीजापुर में 5 माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर। थाना नैमेड़ की कार्रवाई में 5 माओवादी गिरफ्तार किए गए है, कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर सहित विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में सरेंडर किए नक्सलियों से मुलाकात की। इनके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए खुद आवेदन करवाया। साथ ही अफसरों से कहा कि जल्द ही इनके स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगवाएं। दरअसल, 22 नवंबर को विजय शर्मा सुकमा में बनाए गए पुनर्वास केंद्र निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं के साथ चौपाल लगाकर उनसे बात की। इस दौरान पुनर्वासित युवाओं ने अपनी बातों को उनके सामने रखा। गृह मंत्री ने युवाओं से संवाद करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली।

RO No. 13467/9