ईरान के भूमिगत ‘मिसाइल शहर’ निशाने पर, 50 इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान में बंकरों पर भीषण गोलाबारी की

तेहरान। ईरान की ओर से दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन की संख्या मे कमी आने का दावा अमेरिका और इजरायल के साथ जारी युद्ध के बीच संकेत मिले हैं कि ईरान ने अपने कुछ ट्रक-आधारित मिसाइल लांचरों और मिसाइलों को भूमिगत बंकरों से बाहर निकालकर दूसरी जगहों पर स्थानांतरित कर दिया है।

विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम संभावित हवाई हमलों से बचाने और हथियारों को अलग-अलग स्थानों पर फैलाने की रणनीति के तहत उठाया गया होगा।

रिपोर्टों के अनुसार ईरान ने पिछले कई वर्षों में अपने विशाल मिसाइल भंडार को सुरक्षित रखने के लिए पहाड़ों और भूमिगत सुरंगों में बड़े-बड़े बंकर बनाए थे, जिन्हें अक्सर “मिसाइल सिटी” कहा जाता है। लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिकी और इजरायली लड़ाकू विमान तथा ड्रोन इन ठिकानों के ऊपर लगातार निगरानी करते हुए जैसे ही लांचर बाहर निकलते हैं, उन्हें निशाना बना रहे हैं।

RO No. 13467/11