
जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत खरौद में डेंजरस डायरिया की धमक हो गई है। तिवारी पारा में दो दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाया है और डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। वहीं बोर के पानी का सेम्पल भी लिया गया है।
बरसात के मौसम में जल जनित बीमारी पैर पसारने लगी है। एक के बाद एक कई गांव डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जांजगीर चाम्पा जिले में अकलतरी और कुथुर के बाद अब पामगढ ब्लॉक के नगर पंचायत खरीद में डायरिया की धमक हो गई है। खरौद नगर के तिवारी पारा में दो दिन पहले डायरिया की दस्तक हुई। डायरिया फैलने की सूचना पर 18 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने खरौद नगर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बीएमओ ने अपनी टीम के साथ प्रभावित मरीजों के घर जाकर जानकारी ली। इसके बाद खरौद में ही स्वास्थ्य विभाग का शिविर लगा दिया गया है।
स्वास्थ्य अमला डोर टू डोर सर्वे कर रहा है। सामान्य मरीजों को दवा देकर मौके पर ही उपचार किया जा रहा है। वहीं गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद में भर्ती कराया जा रहा है। खरौद में दो दिन में ही डायरिया के दो दर्जन मरीज सामने आ चुके हैं। सीएचसी में 15 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। बताया जा रहा हैं कि कुछ दिन पहले तिवारी पारा के नल से गंदा पानी आया था। डायरिया फैलने के बाद पीएचई ने पानी का सेम्पल लिया है। लोगों की माने तो नल में गंदा पानी आया था। कुछ लोगों ने पानी उबालकर पीया था। वहीं अन्य लोगों ने इस पानी का सेवन कर लिया था। इसी गंदे पानी के सेवन से डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है।
अकलतरी में कहर बरपा चुकी है जानलेवा बीमारी
जिले में अकलतरा विकास के वाम अकलवरी से माहमर पहले डायरिया में करतक दी थी। जानलेवा बीमारी से अकलवरी के 4 ग्रामीणों की जान चली गाई। सप्ताहमर तक गांव में डायरिया का प्रकोप रहा। अव में 9 जून को डायरिया की दसक हुई थी। इसके बाद पार्जन ग्रामीण इसकी चपेट में आए। आंव में शिविर लगाने के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भी मरीओं को मी कर उपचार किया। इसके आलावा अकलतरा और बिलासपुर के निजी चिकित्सालयों में भी कई मरीज पहुंचे। सप्ताहमर बाद गांव में डायरीया का प्रकोप समा। इसी तरह बालक के वाम कुन्युर में भी कुछ दिन पहले डायरिया की धमक हुई थी। ताल में दर्जन भर कामीण डायरिया को चपेट में आए थे। जिनमें से आधा दर्जन को जिला अस्पताल में मती कराना पड़ा था।
स्थिति नियंत्रित में
खरौद के तिवारीपारा से दो दर्जन लोग डायरिया के चपेट में आए है। वे दिन के अंदर 15 मरीजों को सीएचसी खरौद में नीं कराया गया। डोर टू डोर सर्वे किया गया। साथ ही पानी का सेंपल लिया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।
सौरभ यादव, बीएमओ, पामगढ़