52 विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत चयन, 41 बेटियों ने की विज्ञान कौशल में भागीदारी

कोरिया बैकुंठपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली की ओर से इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत 2023-24 के तहत जिले के 52 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिला शिक्षा विभाग ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पायर मानक अवार्ड योजना में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर विचार भेजे थे। छात्र-छात्राओं के नए-नए वैज्ञानिक विचारों को विकसित करने और विज्ञान आधारित मॉडलों के निर्माण करने के लिए प्रत्येक विद्यर्थियों के बैंक खाते में दस-दस हजार रूपए की राशि विज्ञान एवं एवं प्रौद्यागिकी विभाग, नई दिल्ली ने दी है, ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक तथ्यों और सोच का विकास होगा और इस राशि से विज्ञान मॉडल तैयार कर पाएंगे इसे बाद जिला स्तरीय इंस्पायर मानक मॉडल प्रदर्शनी में उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक बेहतर मॉडल बनाने वाले छात्र-छात्राओं का संभागस्तरीय प्रदर्शन में भाग लेते हुए राज्यस्तरीय मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा, तत्पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी मॉडल प्रदर्शित कर सकते हैं। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के साथ नई तकनीकी से जाड़ा जा सके और उनका बौद्धिक व मानसिक विकास हो सके। वर्ष 2022-23 में इंस्पायर अवार्ड के लिए 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। वर्ष 2023-24 में 52 विद्यार्थियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिले 19 अनुसूचित जनजाति, तीन अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग से 29 एवं एक सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का चयन हुआ है, इनमें से 41 लड़कियों का चयन हुआ है। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इंस्पायर अवार्ड में चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना होना बहुत जरूरी है। जिले के 41 बेटियों ने जिस तरह से इंस्पायर अवार्ड के लिए जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है, यह बड़ी उपलब्धियां है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कोरिया जैसे दूरस्थ अंचल से भी प्रतिभा निकल रही है। उन्हें अवसर की दरकार है, जिला प्रशासन ऐसे सभी विद्यार्थियों के हित के लिए सदैव सहयोग करने को तत्पर है।

RO No. 13467/11