6 महीने तक लड़ सकता है ईरान, आईआरजीसी का इजरायल-यूएस को अल्टीमेटम, नेतन्याहू बोले- अभी और सरप्राइज दूंगा

नईदिल्ली 08 मार्च । नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच काफी दिनों से संघर्ष चल रहा है, जिसका खामियाजा पूरा मिडिल ईस्ट उठा रहा है। इन तनाव के कम होने की संभावना भी अभी नजर नहीं आ रही।अमेरिका और इजरायल जहां साथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान भी अपनी मिसाइलों से जवाब दे रहा है। ईरान ने दावा किया है कि वह अगले छह महीनों तक इसी तरह संघर्ष को जारी रख सकता है।इजरायल ने ईरान के तेल भंडारण की ज पर हमला किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का दावा है कि ईरान के लिए आगे कई सरप्राइज हैं।इजरायल ने ईरान के तेल स्टोरेज साइट्स पर बमबारी की है। शनिवार को तेहरान और पड़ोसी शहर करज में जोरदार धमाके हुए। इजरायली सेना ने कई फ्यूल स्टोरेज कॉम्प्लेक्स पर हमला किया है, जिससे आसमान में आग और धुएं का गुबार उठा।सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हमला किए गए इलाकों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठती दिख रही हैं।स्-इजरायल ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कई हमले थे, जिसमें तेहरान और अल्बोर्ज प्रांतों में कई तेल स्टोरेज डिपो को निशाना बनाया गया।ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने आज रविवार को फार्स न्यूज एजेंसी को दिए एक बयान में कहा कि ईरान कम से कम छह महीने तक अमेरिका और इजरायल के साथ तीव्र संघर्ष कर सकता है।रिपोर्ट के अनुसार गार्ड्स के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की आर्म्ड फोर्स मौजूदा ऑपरेशन की रफ्तार से कम से कम 6 महीने तक संघर्ष जारी रखने में सक्षम है।गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने पूरे क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली बेस और इनकी सुविधाओं से जुड़ी 200 से ज्यादा जगहों को निशाना बनाया है।

RO No. 13467/11