
ऋषिकेश , २१ मार्च ।
चारधाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति 30 मार्च को बसों के लिए लाटरी निकालेगी। 25 मार्च तक सभी परिवहन कंपनियां अपने वाहनों की सूची रोटेशन को देंगी। यात्रा का किराया पिछले साल वाला ही रहेगा। हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन को औपचारिक तौर पर रोटेशन में 10वीं कंपनी के तौर पर शामिल किया गया है।
संयुक्त रोटेशन और हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि रोटेशन में हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन को 10वीं कंपनी के तौर पर शामिल किया जाएगा। हरिद्वार की सभी बसें एसोसिएशन व रोटेशन में शामिल होकर ही यात्रा पर जाएंगी।


















