1 करोड़ 20 लाख का अवैध लेनदेन, भिलाई में 7 गिरफ्तार

भिलाई, 0४ दिसम्बर।
बंधन बैंक सुपेला में खाता खोलकर उनका उपयोग साइबर ठगी में किए जाने वाले खाता धारकों के विरुद्ध सुपेला पुलिस एवं एसीसीयू यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई की है। 27 आरोपितों द्वारा बंधन बैंक में म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड से प्राप्त एक करोड़ बीस लाख से अधिक रकम का अवैध लेन देन किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार म्यूल एकाउंट जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने के लिए उपयोग में लाया गया है।
जिसमे बंधन बैंक शाखा नेहरू नगर मे कुल 27 बैंक खाता में खाता धारक द्वारा साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि एक करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपयों का अवैध रूप से लेन देन होना पाए जाने एवं प्रकरण साइबर फ्राड से संबंधित होना पाए जाने से थाना सुपेला में धारा 317(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

RO No. 13467/11