72 रुपये घटे एलपीजी गैस के दाम, खुशखबरी

दिल्ली-रायपुर,।
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को तोहफा मिला है। ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 72 रुपये तक कम कर दिए हैं। आज 1 जून से दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 69.50 रुपये, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये सस्ता मिल रहा है। यह बदलाव केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुआ है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा। इसके अलावा बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट 72 रुपये तक कम हुए हैं। कोलकाता में जहां घरेलू सिलेंडर 829 रुपये का है तो कॉमर्शियल सिलेंडर आज 1 जून से 1787 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण में भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।

RO No. 13467/11