
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अगस्त से चर्चा शुरू होगी। संसदीय कार्यमंत्रालय से मिला जानकारी के मुताबिक, इस चर्चा के लिए 17 घंटे का समय रखा गया है। सभी प्रमुख दलों के नेताओं को बोलने के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद 10 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवबा देंगे। मणिपुर हिंसा मामले में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। दरअसल, यह पूरा मामला प्रधानमंत्री के सदन में बोलने से जुड़ा है। विपक्ष की मांग रही है कि मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आकर बयान दें। वहीं सरकार कह रही है कि कानून व्यवस्था गृह मंत्रालय का मामला है, इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जवाब देने को तैयार हैं। संसद में इस हफ्ते होगा फुल एक्शन और ड्रामा, सरकार लाएगी दिल्ली वाला बिल, अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा संभवसंसद में इस हफ्ते होगा फुल एक्शन और ड्रामा, सरकार लाएगी दिल्ली वाला बिल, अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव विपक्ष पीएम मोदी के बयान पर अड़ा है और इसीलिए यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव का नियम है कि बहस के आखिरी में लोकसभा के नेता यानी प्रधानमंत्री जवाब देता है। विपक्ष का मानना है कि वह इस तरह पीएम को बोलने के लिए मजबूर करेगा। लोकसभा का गणित पूरी तरह सरकार के पक्ष में है।



























