80 पाव देशी शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 12.01.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि मोटर सायकल में दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर पचेड़ा की ओर जा रहा है कि सूचना पर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम पिसौद तलाब के पास घेराबंदी कर मौके पर आरोपी मनोज कश्यप एवं दिनेश गढ़वाल को पकड़ा जिसके कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन शराब किमती 6,400/रू तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल होन्डा साईन सीजी 11-एयू-0204 किमती 20000/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 43/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 13.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

RO No. 13467/11