
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक स्कूल इमारत के ढहने से दर्जनों बच्चे मलबे में फंस गए हैं। तीन बच्चे की हादसे में मौत हो गई है और 100 से ज्यादा घायल हैं। हादसे को दो दिन हो चुके हैं, लेकिन 91 छात्र अभी भी मलबे में फंसे हैं। इमारत गिरने के एक दिन बाद मंगलवार को भी राहत और बचाव कार्य पूरा नहीं हो सका है। मलबे में फंसे छात्रों को बचावकर्मियों द्वारा पानी और आक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।
घटना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर के अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में हुई। कई घंटों के बचाव कार्य के बाद मलबे से आठ छात्रों को निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।














