नई दिल्ली। कैमरून के सर्वोच्च कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में सोमवार को 92 वर्षीय पाल बिया को विजेता घोषित किया। वह दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं। यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। वह 1982 से राष्ट्रपति पद पर हैं।संवैधानिक परिषद के अनुसार, बिया को करीब 54 प्रतिशत मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 35 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले। हालांकि 12 अक्टूबर को कराए गए चुनाव के दो दिन बाद विपक्षी उम्मीदवार ने भी अपनी जीत का दावा था। विपक्ष ने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में पहुंचा था। इधर, विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें चार प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है।

RO No. 13467/7