
97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर शुरू हो गया है। फिल्मी जगत से जुड़े सितारों को सम्मान देने वाले ऑस्कर को इस बार कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट कर रहे हैं। अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को सुबह 5.30 बजे से हुआ। इस साल भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ ने अपनी जगह बनाई है।
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड
इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। शिरीन सोहानी और हुसैन मोलायेमी ने अवॉर्ड हासिल किया और अपनी खुशी जाहिर की।
फ्लो को मिला बेस्ट एनिमिटेड फीचर का अवॉर्ड
2024 में रिलीज हुई फिल्म फ्लो को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इसने इनसाइड आउट 2, मेमोइर ऑफ ए स्नेल, वालेस एंड ग्रोमिट और द वाइल्ड रोबोट को पछाड़ दिया।
किरन कल्किन ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड
ए रियल पेन मूवी के लिए किरन कल्किन (Kieran Culkin) ने बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता। मंच पर आकर उन्होंने अपने परिवार और चाहने वालों को शुक्रिया किया।
कॉनन ओ’ब्रायन ने बेस्ट पिक्चर्स नॉमिनीज को किया इंट्रोड्यूज
ऑस्कर होस्ट कॉनन ओब्रायन ने अपने शुरुआती मोनोलॉग के साथ समारोह की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्मों को इंट्रोड्यूस किया।
द ब्रूटलिस्ट स्टार ने किया लिप किस
द ब्रूटलिस्ट स्टार एड्रियन ब्रॉडी रेड कारपेट पर आते ही छा गए। पैपराजी को पोज देने के बाद वह एक हॉलीवुड एक्ट्रेस को लिप किस करते हुए दिखे।




























