दंतैल हाथी के आतंक से रात भर परेशान हुए ग्रामीण

जशपुर 02 जुलाई। कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के पुटुकेला और खरवाटोली में कल रात दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गजराज ने दो गांव के 6 से ज्यादा घरों में तोडफ़ोड़ की। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हाथियों के विचरण के कारण ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।

RO No. 13467/11