
कोरबा। सिस्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी.खाण्डे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कोलकाता गया हुआ है। यह प्रतिनिधि मंडल नए चेयरमेन से मुलाकात करते हुए कई समस्याओं को सामने रखेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए डहारू राम ने बताया कि पूरे कोल इंडिया से सदस्य कोलकाता गए हुए हैं। वहां जाकर अपने-अपने कंपनियों की बातों को रखा जाएगा।