कंजक्टिवाइटिस ने पैर पसारे बढ़ रही पीडि़तों की संख्या

कोरबा। बरसात के सीजन में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कोरबा में आंखों से संबंधित कंजंक्टिवाइटिस बीमारियों ने लोगों को जकडऩा शुरु कर दिया है। खासकर बच्चों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। डॉक्टरों ने इस बीमारी से लोगों को सावधान रहने को कहा है।
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में इस बीमारी से पीडि़त बच्चों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बच्चों ने बताया कि कंजंक्टिवाइटिस बीमारी होने से उनकी आंखों में जलन के साथ ही खुजली की शिकायत है। कोसाबाड़ी में रहने वाले एक परिवार के पूरे सदस्य कंजंक्टिवाइटिस बीमारी की चपेट में हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
5 दिन तक किया परेशान
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड दीपिका में कार्यरत कर्मचारी दीपक मुखर्जी को और कंजेक्टिवाइटिस बीमारी के कारण 5 दिन तक जमकर परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि आंखों में जलन के साथ कई प्रकार कॉम्प्लिकेशन मौजूद रहे और इससे कार्य संपादन में काफी मुश्किल हुई। उनके मुताबिक अपने बचाव के साथ ही आप दूसरों को इस बीमारी की चपेट में आने से रोक सकते हैं ।
संक्रमण है बड़ा कारण
कंजक्टिवाइटिस की समस्या आंखों में बैक्टीरिया या वाइरस के संक्रमण या एलर्जिक रिएक्शन के कारण हो सकती है। छोटे बच्चों में टियर डक्ट (अश्रु नलिका) के पूरी तरह खुला न होने से भी अक्सर पिंक आई की समस्या हो जाती है। यह एक अत्यंत संक्रामक स्थिति है, इसलिए इसका तुरंत उपचार जरूरी है।

RO No. 13467/11