
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना होगी जल्द
कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और अधिकतम आबादी को लाभान्वित करने के लिए काम जारी है। लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए यहां सुविधाएं बढ़ायी जा रही है। नए संसाधन भी इंस्टाल करने है। इन सबके बीच बार-बार बिजली संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए खपत को नियंत्रित किया गया है। इसके पीछे वजह यह है कि किसी भी कीमत पर यहां के चलायमान संसाधनों पर बुरा असर न पड़े।
बीएमओ डॉ. दीपक राज ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में अस्पताल प्रबंधन के सामने कई प्रकार की चुनौतियां है। इन सबके बीच हमें काम करना है। इसलिए सुनिश्चित किया गया है कि जहां पर बहुत ज्यादा जरूरी है केवल उन मामलों को छोडक़र बाकी जगह एयरकंडीश्रर का उपयोग बंद कर दिया गया है। अमले को कहा गया कि गैर जरूरी कारणों से विद्युत उपस्कर को ऑफ किया जाए। इन सब प्रयत्नों से न्यूनतम बिजली की खपत के साथ यहां का काम हो रहा है और अगली स्थिति की बहाली तक यही सब किया जाएगा। बताया गया कि लोड केपीसिटी के हिसाब से हम काम करने पर जोर दे रहे हैं। आगामी समय में एक्सरे से लेकर कुछ और भी सुविधा दी जानी है और संबंधित उपकरण भी लगाए जाने है। ओपीडी से जुड़ी व्यवस्था के मामले में और ज्यादा राहत मरीजों को मिले, उसके लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने हैं। इन सभी कारणों से अतिरिक्त जरूरत के लिए ट्रांसफार्मर की स्थापना होगी। इस दिशा में प्रयत्न किये जा रहे हैं। जैसे ही यह काम पूरा होगा, खपत को सामान्य कर लिया जाएगा। अस्पताल स्टाफ को बता दिया गया है कि उन्हें अपने आपको परिस्थितियों के अनुकूल करते हुए काम करते हुए कार्य संपादन करना है।





















