
जांजगीर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के द्वारा ग्राम राछा पोड़ी में शक्ति केन्द्र राछा पोड़ी, गिद्धा व तेन्दुआ के वरिष्ठ बुजुर्गो का सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया एवं साथ ही सभी के साथ भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि ऐसे बुजुर्ग वरिष्ठ जो अपने जीवन में पार्टी की सेवा करने में अपने क्षेत्र व प्रदेश की विकास की मजबूती को लेकर बूथ स्तर पर सतत् परिश्रम करने वाले, हर वर्ग के समाज के विकास के लिए अपना अमूल्य समय देने वाले, जिन्होने अपने जीवन काल में अनेको कार्य किये हैं, एक उम्र के पड़ाव के बाद अपने आप को थका सा महसूस करने लगते है।























