
नईदिल्ली, २६ जुलाई [एजेंसी]।
दिल्ली में सुबह से झमाझम वर्षा हो रही है। जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े 5 से साढ़े 8 बजे के बीच सिर्फ तीन घंटे में सफदरजंग में हुई 36.5 मिमी जबकि मयूर विहार में 110.5 मिमी बरसात दर्ज की गई। आज मध्यम स्तर की और वर्षा होने के आसार हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उमस वाली गर्मी भी कम होगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, हवा की गति 16 से 22 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। मूसलधार वर्षा के चलते यमुनापार में कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया। खजूरी खास, करावल नगर, सबोली, मंडोली, आइपी एक्सटेंशन के पास एनएच-नौ, राजगढ़ एक्सटेंशन, कृष्णा नगर समेत कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। उधर, मयूर विहार, लोहा पुल और खजूरी पुश्ता पर राहत शिविरों में रह रहे लोगों को दिक्कत हो रही है।बारिश से तापमान में कमी आई है और लोगों को उमस से राहत मिली है। हालांकि कई सडक़ों के किनारे जलभराव की समस्या बनी हुई है। नोएडा में 31 जुलाई तक वर्षा का अनुमान लगाया गया है। वर्षा की वजह से नोएडा में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स संतोषजनक श्रेणी दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में सुबह हुई जोरदार बारिश से कई सडक़ें जलमग्न हो गई हैं। इससे कई जगहों पर जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार सुबह-सवेरे वर्षा होने के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कटौती के चलते शहर के लोग मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक पहले ही परेशान थे। बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष में लोग शिकायतें करते रहे। खास कर पल्ला,तिलपत, अगवानपुर, बसंतपुर, इस्माइलपुर, खेड़ी, इंदिरा कांपलेक्स तथा भारत कालोनी में बिजली किल्लत रही। सुबह-सवेरे जब वर्षा हुई , कई जगह ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए थे। ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को आठ बजे वर्षा शुरू हो गई। किसानों ने राहत की सांस ली है। जुलाई में यह दूसरी वर्षा है। आठ जुलाई को पहली वर्षा हुई थी। उसके बाद सूखा पड़ी हुई थी। किसान फसलों को ट्यूबेल से सिंचाई करके बचा रहे थे। वर्षा से अब किसानों को न तो ट्यूबेल चलाने की आवश्यकता होगी और ना ही बिजली की जरूरत। सावनी दोबारा से हरी भरी होगी। अचानक से बुधवार की सुबह तेज वर्षा हुई। जिससे शहर के मुख्य मार्ग से लेकर मोहल्लो में जलभराव। इसके चलते सडक़ों पर आवाजाही कम हो गई। जल भराव होने से लोगों को बहुत अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके। इधर, सुबह पांच बजे से वर्षा के चलते विद्युत आपूर्ति भी बंद है। हालांकि, वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच विद्यार्थी परेशानी का सामना करते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। सुबह से भारी बारिश के चलते गाजियाबाद की सीमा में यूपी गेट के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काफी जलजमाव हो गया है। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




















