चिरमिरी। भारत तिब्बत समन्वय संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमर बंसल के अनुशंसा एवं राष्ट्रीय समनव्ययक राजनैतिक संवाद सच्चिदानंद उपासने, राष्ट्रीय मंत्री कौन्तेय जायसवाल की सहमति से राष्ट्रीय संयोजक हेमेंद्र सिंह तोमर ने अभय जायसवाल को भारत तिब्बत समन्वय संघ छत्तीसगढ़ युवा विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये तिब्बत की चीन से आजादी एवं कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर कार्य करने वाला संगठन है।