
लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पांच अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों को पैर टूट गया है।तेज गति को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिल प्रजापति (19) रामनगर विश्रामपुर के रूप में हुई है।वह पंद्रह दिन पहले रजपुरी कला में बड़े पिता के यहां आया था। देर रात सडक़ किनारे खड़े होकर मोबाइल चला रहा था।इसी दौरान वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा लोग आक्रोशित हो उठे। सिलसिलेवार हो रही घटनाओं के बाद भी गति पर नियंत्रण के लिए कोई उपाय नहीं करने से नाराज लोगों ने रजपुरीकला में टायर जलाकर सडक़ जाम कर दिया। इस दौरान आवागमन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को समझाइश दी गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।इसके अतिरिक्त लखनपुर पैलेस रोड , केवरा तहसील कार्यालय के सामने , लखनपुर के सुमन पेट्रोलियम के समीप तथा ग्राम कोसांगा में सडक़ दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं।