लायंस क्लब ने किया पाठ्य सामग्री का वितरण

चांपा। स्थानीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब चांपा द्वारा गुरूवार 10 अगस्त को शासकीय मठ स्कूल महादेव घाठ चांपा में कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा आठवीं तक के जरूरतमंद 43 विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वितरित पाठ्य सामग्री में कॉपी, पेन, कंपाक्स बॉक्स, अन्य पाठृय सामाग्री एवं चाकलेट, मिठाई शामिल थे। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता की जय के उद्घोष के साथ की गई। शाला के शिक्षकों ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम में उपस्थित लायन सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन ने अपने उद्बोधन में शाला के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को पढाई के प्रति प्रोत्साहित किया। अंत में आभार प्रदर्शन लायंस क्लब के सचिव लायन संतोष कुमार सोनी ने किया। कार्यक्रम में लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल, अध्यक्ष लायन रामप्रपन्न देवांगन, सचिव लायन संतोष कुमार सोनी, लायन डॉ. के. पी. राठौर, लायन राजेश अग्रवाल, लायन विनोद अग्रवाल, लायन डॉ. व्ही. एन. बिरथरे, लायन नंदकुमार देवांगन, लायन डॉ. जी. पी. दुबे, लायन बजरंग अग्रवाल, लायन नारायण प्रसाद सोनी, लायन वासुदेव देवांगन के अलावा शाला के शिक्षक/शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। उक्त जानकारी लायंस क्लब के सचिव लायन संतोष कुमार सोनी ने दी।

RO No. 13467/11