सलमा सुल्ताना की हत्या करने के बाद दर्री फोरलेन पर दबाया शव,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। लापता कुसमुंडा निवासी न्यूज एंकर सलमा की हत्या उसके प्रेमी जिम ट्रेनर ने गला घोंटकर की थी। फिर दो सहयोगी के साथ लाश को कोहडिय़ा के पास सडक़ किनारे दफनाया । पुलिस ने मुख्य आरोपी व दोनों सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी जोड़े के बीच लेनदेन का विवाद व चरित्र शंका हत्या की वजह बनी।कुसमुंडा निवासी सलमा सुल्ताना शहर के एक चैनल में न्यूज एंकर थी, जो वर्ष 2019 से लापता थी। पिता के निधन होने के बाद भी वह अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची तो परिजन को उसके साथ अनहोनी की आशंका हुई थी। तब उन्होंने कुसमुंडा थाना में गुम इंसान दर्ज कराया था। सलमा की स्कूटी स्टेशन के पास मिली थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजन ने पुलिस अधिकारियों से खोजबीन की गुहार लगाते हुए जिम संचालक मधुर साहू पर संदेह जताया था, पर पूछताछ में मधुर साहू पुलिस को गुमराह कर देता था। कई साल तक सलमा का किसी को पता नहीं चला तो मधुर साहू का एक राजदार भी ओवर कॉन्फिडेंस में आ गया था। उसने नशे में मधुर के पार्टनर के सामने सलमा हत्याकांड का राज खोल दिया था। लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद पार्टनर से मधुर को सबक सिखाने के लिए पुलिस के पास पहुंचकर हत्याकांड का राज खोल दिया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक तब एक बैंक से सुल्ताना के नाम से लोन होने व अब तक रकम जमा होने का पता चला।पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मधुर फरार हो गया। पुलिस उसके दोस्तों व परिचित से बयान लिया गया। 5 वर्ष पहले का सीडीआर एनालिसिस किया, जिसमें अक्टूबर 2018 में शारदा विहार के एक मकान में मधुर साहू व सहयोगी ट्रेनर कौशल श्रीवास ने सलमा का गला घोंटकर हत्या करने और लाश को अतुल शर्मा की मदद से कोहडिय़ा पुल के आसपास दफनाने का पता चला।

RO No. 13467/11