जांजगीर चांपा। जिले का पहला मिलेट्स कैफे जल्दी ही चांपा में शुरू होगा। कलेक्टर ने इस कैफे का काम जल्दी ही 30 अगस्त तक पूरा करने के लिए टाइम लिमिट तय किया है। कलेक्टर ने सीएमओ चांपा को हर हाल में इस तिथि तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। मिलेट्स कैफे का संचालन महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य करेंगी।राज्य सरकार द्वारा ज्वार, बाजरा, रागी, झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी (लघु धान्य), कोदो, कुटकी और जौ आदि से बने व्यंजनों डोसा, चीला, इडली, खीर को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स कैफे खोले जा रहे हैं। इसके पीछे लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी एक उद्देश्य है। कैफे का संचालन महिला समूह करेगी। इससे उन्हें रोजगार प्राप्त होगा व उनकी आय में वृद्धि होगी। मिलेट्स कैफे में ज्वार, बाजरा, रागी, झंगोरा, बैरी, कंगनी, कुटकी (लघु धान्य), कोदो, कुटकी व जौ आदि मिलेट से बने छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी मिलेंगे। यहां आने वाले उपभोक्ताओं के लिए मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बैठने की व्यवस्था, उत्तम सर्विस का भी प्रबंध होगा। इस अवसर पर नगर पलिका चांपा अध्यक्ष जय थवाईत, सीएमओ प्रहलाद पांडेय सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। किसानों को फसल बेचने के लिए मिलेगा बाजार मिलेट्स कैफे शुरू होने से मिलेट्स की फसल लगाने वाले किसानों को अपने उत्पाद बेचने का स्थान प्राप्त होगा व दूसरी तरफ कैफे में कार्यरत लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त होने का एक नया रास्ता भी मिलेगा।