कोरबा। हरदीबाजार नगर मंडल के कटसीरा में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर के नेतृत्व में लाभार्थियों का सम्मान किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष हरिश थरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 शक्ति केंद्रों में लाभार्थियों का सम्मान किया गया है। जहां पर श्रीफल व गमछा देकर लाभार्थियों का सम्मान किया गया। दीपका में भी मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा व जनजाति मोर्चा के महामंत्री जयप्रकाश सिंह के द्वारा ग्राम पताढ़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तरह युवा मोर्चा के कोसाबाड़ी नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन, पिंकू रंजन, सिद्धांत नारायण सोनी, असलम खान के द्वारा कलेक्टर कार्यालय के निकट मुख्य मार्ग के किनारे पौधे लगाए गए।