प्रोजेक्ट मैनेजर का रास्ता रोककर डकैती के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हसौद । प्रोजेक्ट मैनेजर और ड्राइवर का रास्ता रोककर तलवार से जानलेवा हमला कर डकैती के मामलेमेंफरार आरोपित त्रिदेव राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले के पांच आरोपित पहलेही जेल भेजे जा चुके हैं। मामला हसौद थाना का है।पुलिस केअनुसार नरियरा निवासी त्रिदेव राय ने 4 अगस्त को अपने पांच साथियों के साथ मिलकर श्रीहरि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और ड्राइवर का रास्ता रोककर तलवार से जानलेवा हमला कर डकैती की थी । पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 506, 307, 395, 397 भादवी 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना प्रभारी कमल मैरिषा ने मामले में संलिप्त पांच आरोपितों को 5 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया । मामले का मुख्य आरोपित त्रिदेव राय वारदात के बाद से फरार हो गया था । पुलिस फरार आरोपित की पतासाजी में जुटी थी। पुलिस को 18 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपित त्रिदेव राय घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर त्रिदेव को घर से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से धारदार हथियार तलवार बरामद किया । पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि आरोपित त्रिदेव के खिलाफ हसौद थाने में मारपीट, जानलेवा हमला के अन्य मामले भी दर्ज हैं और इसके पहले भी आम्र्स एक्ट के एक मामले में न्यायिक हिरासत पर त्रिदेव जेल जा चुका है एवं हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।

RO No. 13467/11